⚡भाजपा ने सिसोदिया की बर्खास्तगी की मांग करते हुए मेट्रो स्टेशनों के बाहर पर्चे बांटे
By Bhasha
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं ने बुधवार को यहां कई मेट्रो स्टेशनों के बाहर पुरानी आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बर्खास्त करने की मांग करते हुए यात्रियों के बीच पर्चे बांटे.