⚡भाजपा, आप सरकार के ‘‘दिल्ली की योगशाला’’ कार्यक्रम को बंद करने की साजिश रच रही : सिसोदिया
By Bhasha
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अधिकारियों पर दबाव बनाकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा शुरू ‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम को बंद करने की ‘साजिश’ रच रही है.