कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश के संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं. उन्होंने पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग की ओर से आयोजित ‘संसद घेराव’ कार्यक्रम में यह भी कहा कि विपक्ष को संसद के भीतर दलितों, किसानों और नौजवानों की आवाज नहीं उठाने दी जा रही है.
...