बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स), पिलानी के गोवा परिसर ने कहा है कि पाठ्यक्रम में सुधार की प्रक्रिया चल रही है और विद्यार्थियों को यह विकल्प दिया जा रहा है कि यदि वे तनाव में हैं तो बाद में परीक्षा दे सकते हैं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. संस्थान ने यह कदम उसके गोवा परिसर में पिछले पांच महीनों में छात्रों की आत्महत्या के तीन मामलों के बाद उठाया है.
...