बिहार के सारण (Saran) जिले में एक ट्यूशन शिक्षिका की सोमवार की सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. प्रमिला कुमारी (23) सारण के बजदहिया गांव में एक छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने के लिए उसके घर जा रहीं थीं. वह बजदहिया के करीबी गांव बांकेरवा में रहती थीं.
...