⚡टी20 विश्व कप कैरियर की सबसे बड़ी जिम्मेदारी, धोनी लाइफ कोच और भाई : हार्दिक पंड्या
By Bhasha
भारत के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या का मानना है कि टी20 विश्व कप उनके कैरियर की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि ‘लाइफ कोच और भाई ’ महेंद्र सिंह धोनी की गैर मौजूदगी में एक ‘फिनिशर’ के तौर पर सारा भार उनके कंधों पर होगा .