⚡राष्ट्रपति जो बाइडन को भारत के साथ गहराती साझेदारी पर सबसे ज्यादा गर्व होगा; व्हाइट हाउस
By Bhasha
व्हाइट हाउस ने कहा है कि भारत-अमेरिका संबंध ‘‘मजबूत तथा और मजबूत हो रहे हैं.’’ उसने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन जब अपने कार्यकाल पर गौर करेंगे तो उन्हें भारत के साथ साझेदारी को गहरा करने, इसे अधिक समावेशी एवं व्यापक बनाने पर सबसे ज्यादा गर्व होगा.