⚡भारत बंद : किसानों ने पंजाब में कई स्थानों पर राजमार्ग जाम किया
By Bhasha
किसानों ने सोमवार को पंजाब में कई स्थानों पर राजमार्ग और अन्य सड़कें जाम कीं. पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने कहा है कि वह केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों के भारत बंद के आह्वान पर उनके साथ दृढ़ता से खड़ी है.