भारतीय कोच रवि शास्त्री ने गुरुवार को स्वीकार किया कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में न्यूजीलैंड बेहतर टीम थी. भारत को खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद फाइनल में आठ विकेट से हार झेलनी पड़ी. इसके साथ ही विराट कोहली की टीम एक बार फिर बड़ा खिताब जीतने के करीब पहुंचकर चूक गई.
...