⚡भागबनपुर में एक व्यक्ति मृत मिला, भाजपा ने तृणमूल समर्थकों पर लगाया हत्या का आरोप
By Bhasha
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि भास्कर बेरा का शव जिले के भागबनपुर इलाके में सड़क के किनारे रविवार की सुबह मिला.