⚡भवानीपुर में करीब 57 प्रतिशत मतदान, शमशेरगंज में 80 प्रतिशत
By Bhasha
निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुए उपचुनाव में 57 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ. इस निर्वाचन क्षेत्र से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं.