केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बृहस्पतिवार को ‘‘विफल प्रशासक’’ बताया और कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के ‘‘विकास मॉडल’’ और तृणमूल कांग्रेस के ‘‘विनाशकारी मॉडल’’ के बीच मुकाबला होगा. शाह ने कहा कि भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ एक मुख्यमंत्री, विधायक या मंत्री बदलने के लिए नहीं, बल्कि घुसपैठ खत्म करने और पश्चिम बंगाल की स्थिति बदलने के लिए है.
...