पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को बहेड़ी थाना क्षेत्र के अखा और सकरस गांवों में गोकशी की घटनाओं के बाद पुलिस ने अखा गांव से चार आरोपियों को पकड़ा. उन्होंने बताया कि पुलिस मंजूर अहमद नाम के एक गौ तस्कर की निशानदेही पर गोकशी में इस्तेमाल औजार बरामद करने उसके साथ अखा गांव पहुंची.
...