⚡लंबित सड़क परियोजनाओं को मंजूरी देकर बैंकों को 3 लाख करोड़ रुपये के एनपीए से बचाया गया: सरकार
By Bhasha
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि 2014 से अब तक देश में लंबित विभिन्न सड़क परियोजनाओं को मंजूरी देकर भारतीय बैंकों को तीन लाख करोड़ रुपये के एनपीए (गैर-निष्पादित संपत्ति) से बचाया गया है.