राजस्थान में कोटा के डडवाड़ा इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. भीमगंज मंडी पुलिस थाने के प्रभारी लक्ष्मीचंद वर्मा ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान मिथुन माली के रूप में की गयी है और वह एक ऑटोरिक्शा चालक है
...