आस्ट्रेलिया ने शुरू में नियमित अंतराल में विकेट गंवाये. डेविड वार्नर (30 गेंदों पर 49 रन, तीन चौके, तीन छक्के) ने रन गति बनाये रखी थी. इसके बाद वेड (17 गेंदों पर नाबाद 41 रन, दो चौके, चार छक्के) और स्टोइनिस (31 गेंदों पर नाबाद 40, दो चौके, दो छक्के) ने अपनी आक्रामकता का खूबसूरत नजारा पेश किया और शादाब खान (22 रन देकर चार विकेट) के प्रयासों पर पानी फेर दिया.
...