गम्बोई पुलिस थाने के उप निरीक्षक पी पी जानी ने बताया कि यहां से 116 किलोमीटर दूर हिम्मतनगर कस्बे के निकट संचारी गांव में 30 जुलाई को यह घटना हुयी. उन्होंने बताया कि मामले में चार पुरूषों एवं दो महिलाओं को एक अगस्त को गिरफ्तार किया गया. जानी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज किये जाने के एक दिन बाद ये गिरफ्तारियां हुयी हैं.
...