राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान हिंदुओं पर हुए हमले, अल्पसंख्यकों को बेदखल करने की ‘‘सुनियोजित साजिश’’ थी. संघ ने भारत सरकार से अपील की है कि वह अपने पड़ोसी देश को वैश्विक स्तर पर हिंदुओं की चिंता से अवगत कराए और सुनिश्चित करे कि ढाका में अल्पसंख्यकों पर हमले बंद हों.
...