⚡राजौरी में सेना के शिविर पर हमला- दो आतंकवादी ढेर, पांच जवान घायल
By Bhasha
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक संदिग्ध आत्मघाती समूह ने सेना के एक शिविर में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और पांच जवान घायल हो गए।