⚡इराक में भीषण हादसा, अस्पताल के कोरोना वायरस वार्ड में आग लगने से कम से कम 50 लोगों की मौत
By Bhasha
अधिकारियों ने बताया कि नासिरया शहर के इस अस्पताल में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है तथा अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है. मरने वाले लोग बुरी तरह झुलस गए थे. उन्होंने बताया कि आग इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट के कारण लगी.