असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 47 सीटों के लिए शनिवार को शुरू हुए मतदान में सुबह नौ बजे तक तकरीबन 9.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य में पहले चरण के चुनाव में कोविड-19 संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करते हुए मतदान हो रहा है।
...