एजेंसी न्यूज

⚡एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पूर्व मुक्केबाज डिंको सिंह का निधन

By Bhasha

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता डिंको सिंह का यकृत के कैंसर से लंबे समय तक जूझने के बाद गुरुवार को निधन हो गया. वह 42 साल के थे और 2017 से इस बीमारी से जूझ रहे थे. खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने ट्वीट किया, ''मैं ​श्री डिंको सिंह के निधन से बहुत दुखी हूं. वह भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे. डिंको के 1998 बैकाक एशियाई खेलों में जीते गये स्वर्ण पदक ने भारत में मुक्केबाजी क्रांति को जन्म दिया. मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.''

...

Read Full Story