⚡राजस्थान : अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने इस्तीफा दिया
By Bhasha
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा ने शनिवार रात इस्तीफा दे दिया. इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसे पंजाब में कांग्रेस नेतृत्व में हुए बदलाव की परोक्ष आलोचना के रूप में देखा गया था.