⚡सेना ने राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम की, दो संदिग्ध आतंकवादी ढेर
By Bhasha
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकवादियों के एक समूह की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी और इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए. रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी.