राजस्थान की धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 30 अक्टूबर को होगा. निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को नयी दिल्ली में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की. राजस्थान में धरियावद (प्रतापगढ़) और वल्लभनगर सीट के लिए अधिसूचना एक अक्टूबर को जारी होगी, नामांकन आठ अक्टूबर तक किया जा सकेगा, मतदान 30 अक्टूबर को होगा और मतगणना दो नवंबर को होगी.
...