हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली अब इंस्टाग्राम पर आ गयी हैं और उन्होंने कहा कि वह अपने मूलभूत मौलिक अधिकारों के लिए लड़ रहे लोगों की आवाज पहुंचाने के लिए इस मंच का उपयोग करेंगी. जोली ने सोशल मीडिया मंच पर अपने पहले पोस्ट में अफगानिस्तान में एक अज्ञात किशोरी का पत्र साझा किया जिसे तालिबान के शासन के बाद मौजूदा परिस्थितियों में देश में रहने को लेकर डर है.
...