⚡Assam: नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़खानी के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार
By Bhasha
असम के कछार जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से छेड़खानी करने को लेकर 63 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी. पुलिस के अनुसार आरोपी को नौ साल की लड़की के संगीत शिक्षक के रूप में रखा गया था.