दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कन्नड़ फिल्मों के जाने माने अभिनेता पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि पुनीत के अचानक चले जाने से वह सदमे में हैं. ‘अप्पू’, ‘वीरा कन्नडिगा’ और ‘मौर्य’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया था. वह 46 वर्ष के थे. पुनीत राजकुमार दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे थे.
...