भारत के अमित खत्री ने शनिवार को यहां विश्व अंडर 20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरूषों की दस किलोमीटर पैदलचाल में रजत पदक जीत लिया. यह भारत का चैम्पियनशिप में दूसरा पदक है, बुधवार को प्रतियोगिता के पहले दिन चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने कांस्य पदक जीता था. खत्री ने 42 : 17 . 94 मिनट का समय निकाला.
...