⚡Punjab: सीएम अमरिंदर सिंह ने ऐतिहासिक सारागढ़ी युद्ध के सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
By Bhasha
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ऐतिहासिक सारागढ़ी युद्ध की 124वीं बरसी पर शहीद सैनिकों को रविवार को श्रद्धांजलि दी. राज्य स्तरीय शहादत दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा सारागढ़ी में डिजिटल माध्यम से मत्था टेका.