⚡छोटे-बड़े सभी चुनाव पहले की तरह मतपत्रों से हों, बसपा किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी: मायावती
By Bhasha
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर सवाल उठाए और मतपत्रों से चुनाव कराने की मांग की.