⚡कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यूपी में पहली कक्षा से 8 तक के सभी स्कूल 4 अप्रैल तक बंद
By Bhasha
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को अब चार अप्रैल तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।