⚡अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी ने भारत को 223 रन की बढत दिलाई
By Bhasha
अक्षर पटेल के 84 और मोहम्मद शमी के 37 रन की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को पहली पारी में 400 रन बनाकर 223 रन की बढत ले ली . अक्षर और शमी ने नौवें विकेट के लिये 52 रन की साझेदारी की .