राष्ट्रीय राजधानी में धीमी हवा और कम तापमान के चलते बुधवार को सुबह वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई. शहर में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 357 रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अभी तक सबसे कम तापमान है.
...