⚡‘जल्लीकट्टू’ देखने के बाद राहुल ने कहा-तमिल संस्कृति को जीवंत स्वरूप में देखना बेहतरीन अनुभव रहा
By Bhasha
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के पारंपरिक खेल आयोजन ‘जल्लीकट्टू’ का साक्षी बनने के बाद कहा कि उनके इस दौरे का मकसद उन लोगों को संदेश देना था, जो सोचते हैं कि वे तमिल लोगों के साथ बुरा बर्ताव कर सकते हैं.