उत्तराखंड के गोपेश्वर में भारी बारिश के बाद नाले के तेज बहाव में बहे बाइक सवार व्यक्ति का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया. जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने यहां बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) कर्मियों के एक बचाव दल ने उसका शव नाले में पत्थरों के बीच फंसा पाया.
...