⚡बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी के बाद अहमदाबाद में अवैध बस्तियों को ध्वस्त करने का अभियान शुरू
By Bhasha
अहमदाबाद में नगर निगम अधिकारियों और पुलिस ने मंगलवार को चंदोला झील क्षेत्र में एक बड़ा ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया. कुछ दिन पहले ही झील के आसपास बसी बस्तियों से अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को हिरासत में लिया गया था. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.