मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि मासिक औसत अधिकतम तापमान के हिसाब से 121 साल में इस बार तीसरा सबसे गर्म मार्च रहा. महीने के लिए अपनी समीक्षा में मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि 1981-2010 की पर्यावरण अवधि में सामान्य 31.24 डिग्री, 18.87 डिग्री और 25.06 डिग्री की तुलना में पूरे देश के लिए मासिक अधिकतम, न्यूनतम और मध्यवर्ती तापमान क्रमश: 32.65 डिग्री सेल्सियस, 19.95 डिग्री सेल्सियस और 26.30 डिग्री सेल्सियस रहा.
...