⚡अडाणी समूह ने बैंकों से लिया कर्ज एनपीए बनने के आरोपों को खारिज किया
By Bhasha
अडाणी समूह (Adani Group) ने शनिवार को बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने के आरोपों को खारिज कर दिया. समूह ने कहा कि उसे अस्तित्व में आए तीन दशक हो गए हैं और इस दौरान उसका रिकॉर्ड बेदाग रहा है और एक भी बैंक कर्ज गैर-निष्पादित आस्ति (एनपीए) नहीं बना है.