⚡कर्नाटक के गृह मंत्री के बंगले में घुसे एबीवीपी के कार्यकर्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
By Bhasha
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र के आवास में घुसकर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया.