बोल्डर काउंटी के शेरिफ (काउंटी में कानूनी मामलों के अधिकारी) जो पेले ने शनिवार को बताया कि जांच अधिकारी आग के कारणों का पता लगा रहे हैं. बृहस्पतिवार से भड़की आग के कारण डेनवेर और बोल्डर शहरों के बीच के इलाकों में धुआं भर गया और आसमान में लपटें उठती दिखीं.
...