अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट का एक ऐसा खिलाड़ी, जिसने क्रिकेट की तीनों शैलियों में अपने देश की कप्तानी की हो, एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्द्धशतक, शतक और डेढ़ सौ रन बनाने का रिकॉर्ड, जिसके नाम पर हो, जिसका बल्ला मैदान के चारों तरफ रन बटोरता हो, जो 15 वर्ष के अपने करियर में तीन बार आईसीसी द्वारा एकदिवसीय क्रिकेट का वर्ष का बेहतरीन खिलाड़ी घोषित किया गया हो और विजडन द्वारा पिछले दशक के पांच बेहतरीन क्रिकेटर्स में चुना गया हो तो वह दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम बेंजामिन डीविलियर्स के अलावा भला और कौन हो सकता है.
...