⚡किसानों को सुरक्षा देने पर आप और अमरिंदर सिंह के बीच छिड़ी जुबानी जंग
By Bhasha
आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आप की इस मांग को "मनमाना, बेतुका और अतार्किक" बताया।