⚡देहरादून के पांच सितारा होटल में ठहरे किशोर ने महिलाकर्मी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
By Bhasha
उत्तराखंड के देहरादून स्थित पांच सितारा होटल में ठहरे छत्तीसगढ़ के एक 15 वर्षीय किशोर ने वहां काम करने वाली एक 24 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया.