⚡मध्य प्रदेश से झारखंड की एक किशोरी और दो महिलाएं मुक्त कराई गईं: पांच लोग गिरफ्तार
By Bhasha
पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस ने झारखंड से मानव तस्करी कर मध्यप्रदेश ले जाई गई साबर जनजाति की दो महिलाओं और एक किशोरी को मुक्त कराया है तथा इस सिलिसले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.