देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,350 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,46,97,860 हो गई तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 91,456 हो गई जो 561 दिनों में सबसे कम है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 202 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,75,636 हो गई.
...