महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से अधिकारियों ने नाबालिगों समेत 69 बंधुआ मजदूर मुक्त कराए और उनका शोषण करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों से मुख्य रूप से पत्थर काटने और भेड़ पालने का काम कराया जाता था और कार्यकर्ताओं से सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार को उन्हें मुक्त कराकर पालघर जिले में उनके गांवों में वापस भेज दिया गया है.
...