⚡बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से और 61 लोगों की मौत
By Bhasha
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 61 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक संक्रमण से 2,987 लोगों की मौत हुई है जबकि 5,38,677 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.