⚡देश में कोविड-19 के 5,747 नए मामले सामने आए, 29 लोगों की मौत हुई
By Bhasha
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,747 नए मामले आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,45,28,524 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 46,848 पर पहुंच गई है.