⚡कोरोना वायरस संक्रमण के कारण Air India के 56 कर्मचारियों की मौत हुई: सरकार
By Bhasha
केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री वीके सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 14 जुलाई तक एअर इंडिया के 56 कर्मचारियों की मौत हुई थी. उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.